वीरसावरकर एक दूरदर्शी स्वतंत्रता सेनानी

देश के एक एसे स्वतंत्रता सेनानी जिन्होने अपनी दूरदर्शिता से समाज को और अन्य अपने जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को दिशा दिखाई और देश वासियों के जीवन मे स्वतंत्रता की लौ जगाने का प्रयास किया एसे वीरपुरुष जिनका नाम विनायक दामोदर सावरकर था। उन्हें वीरसावरकर के नाम से प्रसिद्धि मिली अब लोग उन्हें इसी नाम से पहचानते हैं। अभी हाल ही में हमने उनकी 138वी जयंती बनाई थी। वीरसावरकर अपने जीवन में स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एक दूरदर्शी भी थे। वीरसावरकर की दूरदर्शिता वीररसावरकर अपने जीवन में बहुत दूरदर्शी थे अगर उनकी दूरदर्शिता की बात करे तो उन्होंने मुस्लिम लीग की "टू नेशन थ्योरी" के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा था कि यह विचार आने वाले समय में देश के लिए बहुत घातक साबित होगी । आखिरकार उनकी यह बात सही साबित हुई जब देश मजहब के नाम पर बंट गया और मुस्लिम देश के रूप में पाकिस्तान (भारत विरोधी राष्ट्र)का उदय हुआ। इसके दुष्परिणाम आज तक देखने को मिल रहे हैं। आज भी आए दिन पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत की सीमा पर सीज फायर का उलंघन करता रहता है और पाकिस्तान की...